रायपुर।/कांकेर। NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ हथियार बरामदगी मामले में नक्सली संगठन के चार ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माओवादी नेताओं के कट्टर सहयोगियों के रूप में की गई है। मामला कांकेर जिले में नक्सलियों की कुयेमारी एरिया कमेटी के नक्सली कैडर से हथियारों की बरामदगी से जुड़ा है।

NIA Raid: एनआईए की जांच में पता चला है कि पकड़े गए चारों ओवर ग्राउंड वर्क्स अनीश खान उर्फ ​​अन्नू खान उर्फ ​​अज्जू खान, अनिल कुमार नेताम, जयसिंह हिडको और रघुवीर लंबे समय से आतंकी संगठन के सदस्यों को शरण देने और उन्हें रसद पहुंचाने में मदद करते थे।

NIA Raid:इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्कर्स, नक्सलियों को आश्रय की व्यवस्था करने के अलावा, हथियारबंद नक्सलियों को विस्फोटक और डेटोनेटर सहित आपत्तिजनक सामग्री भी मुहैया कराई थी। जिसकी बदौलत नक्सली कांकेर जिले के मुजालगोंडी गांव के पास एक पुलिस दल पर हमला करने जा रहे थे।

See also  Indian Navy issues NOTAM : बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना का NOTAM जारी, SLBM का हो सकता है टेस्ट

NIA Raid:एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि हमले के साथ-साथ राज्य में चुनाव बहिष्कार के आह्वान के लिए एक बैठक की योजना नक्सली सदस्य सोनू और प्रसाद ने बनाई थी। दोनों नक्सली कुयेमारी इलाके में सक्रिय थे। लेकिन, पुलिस पार्टी पर हमला करने से पहले ही दोनों नक्सलियों को पकड़ लिया गया।

NIA Raid: बता दें कि एनआईए ने पिछले साल फरवरी में स्थानीय पुलिस से मामले को अपने हाथ में लिया था और अगस्त 2024 में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था। इस मामले की जांच जारी है।