रायपुर। राजधानी रायपुर में क्रिकेट और ग्लैमर का संगम देखने को मिलने वाला है। लीजेंड्स 90 क्रिकेट सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है, और इस इवेंट की चमक बढ़ाने बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला रायपुर पहुंच चुकी हैं। गुरुवार सुबह उन्हें रायपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में उर्वशी परफॉर्म करेंगी। 6 फरवरी से 17 फरवरी तक इसका आयोजन होगा। शाम 5 बजे क्रिकेट सीरीज की ओपनिंग सेरेमनी होगी।

इस क्रिकेट आयोजन में देश और विदेश के रिटायर हो चुके खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नाम से भी टीम बनाई गई है। छत्तीसगढ़ टीम में सुरेश रैना जैसे स्टार प्लेयर हैं। इस पूरे आयोजन में इसी तरह अलग-अलग टीमों में क्रीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, मैथ्यु वेड, मोइन अली, दिनेश कार्तिक जैसे प्लेयर्स दिखेंगे। इसकी टिकट महज 100 रुपए से शुरू हो रही है।

See also  International Masters League : रायपुर में क्रिकेट महाकुंभ की धूम, दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे, इस दिन सचिन की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम…