रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन ड्यूटी वाले कर्मियों-अधिकारियों के लिए पूर्व से ही वोट की सुविधा दी गई। इसी के तहत मतदान का काम जारी है। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र “ईडीबी” के माध्यम से अपना वोट दे रहे हैं। बता दें कि ईडीबी से मत देने के लिए 2 हजार 5 सौ 38 आवेदक पात्र हुए थे। इसी कड़ी में नगरपालिक निगम मुख्यालय, रायपुर में महापौर तथा पार्षद पद के लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न शासकीय कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

गौरतलब है कि 07 एवं 08 फरवरी 2025 को प्रातः 09 से सांय 05 बजे तक निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों के माध्यम से वोट दिए जाने हैं। यहां कुल 432 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साह के अपना मतदान किया।

See also  CG Election 2023 : खल्लारी विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से अलका चंद्राकर और कांग्रेस से द्वारिकाधीश यादव मैदान में होंगे आमने-सामने