रायपुर। नगर निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जहां कुसुमलता राजवाड़े ने 196 मतों से विजय प्राप्त की। वहीं, बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि सिमगा में निर्दलीय उम्मीदवार हरदीप सिंह भाटिया ने अपना परचम लहराया।

बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष परिणाम

भाजपा की गीता सोम पुजारी ने 1,376 मतों से शानदार जीत दर्ज की।

बीजापुर नगर पालिका पार्षद परिणाम

भाजपा विजेता

  • वार्ड 01 – अरविंद पुजारी
  • वार्ड 02 – यशोदा पैंकरा
  • वार्ड 03 – हितेश साहनी
  • वार्ड 05 – राधा लकड़ा
  • वार्ड 06 – संगति चलकी
  • वार्ड 07 – मुन्ना ताती
  • वार्ड 08 – बसंती लिंगम
  • वार्ड 09 – पप्पू चौहान
  • वार्ड 11 – संजय गुप्ता
  • वार्ड 12 – विक्रम दुदी
  • वार्ड 13 – मुकेश राठी
  • वार्ड 14 – सत्यवती पुजारी
  • वार्ड 15 – पुरुषोत्तम भंडारी

कांग्रेस विजेता

  • वार्ड 04 – बेनूर रावतिया
  • वार्ड 10 – बबीता झाड़ी
See also  Raipur City Crime: मौदहापारा में चाकूबाजी, दो पक्षों में पत्थरबाजी, 3 थानों की फोर्स मौके पर तैनात

49 नगर पालिका परिषदों में हुआ चुनाव

नगर निकाय चुनाव 49 नगर पालिका परिषदों में संपन्न हुए, जिनमें प्रमुख रूप से बीजापुर, किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।