Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में बाइक सवार 2 युवकों पर चाकू से हमला किया। जिससे वे घायल हो गए। वारदात के बाद हमले में घायल और उनके समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने में इकट्‌ठा हो गए।

Raipur City Crime: वहीं, दूसरी तरफ रक्सेल गैंग जुड़े लोग तलवार लेकर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। एहतियातन तौर पर पुलिस अफसर और 3 थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।

Raipur City Crime: चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घायल युवकों में मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली शामिल हैं।

Raipur City Crime: घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा , तीन थानों की फोर्स के साथ तैनात है। पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

See also  Raipur City Crime: होली के दौरान ट्रक ले उड़े चोर, आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल