खैरागढ़। लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का जज़्बा जब हो, तो कोई भी बाधा मायने नहीं रखती। ऐसा ही अनूठा नज़ारा छुईखदान पंचायत चुनाव में देखने को मिला, जब दो दूल्हों ने बारात से पहले मतदान कर मिसाल पेश की।

ग्राम कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल ने शादी की तैयारियों से समय निकालकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राकेश की बारात आज निकलनी थी, लेकिन उन्होंने पहले मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला। वहीं, पवन पटेल की शादी 18 फरवरी को है, लेकिन उन्होंने हल्दी-तेल की रस्मों के बीच भी पहले मतदान को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र क्रमांक 174 में वोट डालने पहुंचे।

कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव (पिता दशरु यादव) और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल (पिता पीलूराम) ने शादी की तैयारियों से समय निकालकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राकेश की आज शादी है और बारात निकलने से पहले उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला। वहीं, पवन पटेल की शादी 18 फरवरी को है, लेकिन उन्होंने हल्दी-तेल की रस्मों के बीच भी पहले मतदान को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र क्रमांक 174 में वोट डालने पहुंचे।

See also  जयस्तंभ चौक स्थित ज्वेलरी शोरूम में लाखों के गहने की चोरी, CCTV में आरोपियों की वारदात कैद

शेरवानी में सजे दूल्हे ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

इसी तरह का एक और रोचक दृश्य अभनपुर के टीला गांव में देखने को मिला, जहां दूल्हा तेजराम चक्रधारी शादी की पोशाक में सजे-धजे शेरवानी और फूलों की माला पहने मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपने सबसे अहम दिन को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर बनाया और मतदान किया।