नेशनल डेस्क। भारतीय नागरिकों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) सुविधा की घोषणा कर दी है। अब भारतीय यात्री बिना लंबी वीजा प्रक्रिया के सीधे दुबई और अन्य अमीरात की यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 13 फरवरी 2025 से लागू हो चुकी है।

किन भारतीय नागरिकों को मिलेगा लाभ?

अब तक भारतीय नागरिकों को सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब UAE भी इस सूची में शामिल हो गया है। खासकर, वे भारतीय नागरिक जो उपरोक्त 6 देशों में ग्रीन कार्ड या रेजिडेंट परमिट होल्डर हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे भारतीय व्यापारियों और पर्यटकों को काफी फायदा होगा, जबकि सऊदी अरब के टूरिज्म सेक्टर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों के लिए UAE की वीजा ऑन अराइवल सेवा 13 फरवरी 2025 से लागू हो चुकी है। पहले यह सुविधा केवल अमेरिका, यूरोपीय संघ (EU) और यूनाइटेड किंगडम (UK) के भारतीय निवासियों के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब यह छह अन्य देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भी खुल गई है।

See also  छत्तीसगढ़ बीजेपी में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; रमेश सिंह ठाकुर को रायपुर की जिम्मेदारी

हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी, जैसे –

  • पासपोर्ट की न्यूनतम 6 महीने की वैधता
  • वैध वीजा, ग्रीन कार्ड या रेजिडेंट परमिट

UAE सरकार का यह कदम भारतीय यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को सरल बनाने और देश में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

तीन कैटेगरी में मिलेगी वीजा सुविधा

UAE भारतीयों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रहा है –

  • 4-दिवसीय वीजा: AED 100
  • 14-दिवसीय वीजा: AED 250
  • 60-दिवसीय वीजा: AED 250

इसके अलावा, अन्य वीजा विकल्प भी उपलब्ध हैं –

  • सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा: 30 या 60 दिनों के लिए वैध
  • मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा: 30, 60 दिनों के लिए या 5 साल की अवधि तक
  • ट्रांजिट वीजा: 48 घंटे या 96 घंटे के लिए
  • खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों के निवासियों के लिए ई-वीजा सुविधा

UAE के इस फैसले से भारतीय यात्रियों को तेजी से वीजा मिलने की सुविधा होगी और वे बिना लंबी प्रक्रिया के आसानी से दुबई और अन्य अमीरात की यात्रा कर सकेंगे।

See also  Breaking : UAE में अबूधाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक, यमन के हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी, 3 टैंकर हुए तबाह