नई दिल्ली। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें भारत के चुनावों में विदेशी दखलंदाजी का दावा किया गया था। धनखड़ ने कहा कि ‘हमें इसकी जड़ तक पहुंचने की जरूरत है और इसे जड़ से खत्म करना होगा।’ उप राष्ट्रपति ने कहा कि हमें उन लोगों का भी पता लगाना होगा जिन्होंने इस तरह के हस्तक्षेप को स्वीकार किया।

धनखड़ नई दिल्ली में ग्लोबल मेडिटेशन लीडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हाल ही में एक खुलासा हुआ, जिसे देखकर मैं हैरान रह गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने जो खुलासा किया है, उसमें उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। हमारी चुनाव प्रणाली की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह बयान किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति की ओर से आया है।’

See also  Delhi New CM: दिल्ली में सीएम चयन के लिए बीजेपी पर्यवेक्षकों की घोषणा आज, देर रात तक चली जेपी नड्डा की महासचिवों संग बैठक

उन्होंने कहा, ‘यह बात सही है क्योंकि यह तथ्य है। रकम दी गई और यह छोटी रकम नहीं थी। हमें इसकी जड़ों तक जाना होगा। इसे जड़ से खत्म करना होगा। हमें उन लोगों का भी पता लगाना होगा, जिन्होंने इस तरह की दखलंदाजी को स्वीकार किया। हमें उन्हें बेनकाब करना होगी।’