रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगमों में सभापति चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जो अलग-अलग नगर निगमों में सभापति के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

जारी सूची के मुताबिक बिलासपुर के लिए सांसद संतोष पांडेय, कोरबा के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ के लिए ललित चंद्राकर, अंबिकापुर के लिए शिवरतन शर्मा, चिरमिरी के लिए गोमती साय, रायपुर के लिए धरमलाल कौशिक, धमतरी के लिए मोतीलाल साहू, दुर्ग के लिए संजय श्रीवास्तव, राजनांदगांव के लिए रूप कुमारी चौधरी और जगदलपुर के लिए नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

See also  जानें क्या है सीएम भूपेश बघेल की सोशल इंजीनियरिंग और उसके औजार