रायपुर। प्रदेश में आज ACB की टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। इनमें से एक मामले में रायगढ़ जिले में नापतौल विभाग की महिला निरीक्षक को रिश्वत लेते ट्रैप किया गया।वहीं दूसरा मामला मुंगेली जिले का है, जहां पुलिस विभाग के ASI को उसके एक सहयोगी के साथ पकड़ा गया। टीम ने मुंगेली जिला के थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई के द्वारा केस में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के एवज में 15 हजार की मांग की गई थी।

इस मामले में ग्राम सूरजपुरा मुंगेली निवासी देवेंद्र बर्मन ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की कि उसके खिलाफ थाना लालपुर, मुंगेली में अपराध दर्ज है। मामले में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के लिए थाने के सहायक उप निरीक्षक राजाराम साहू द्वारा 15,000 रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। आरोपी द्वारा ASI के साथ15,000 रूपये में सहमति बनी। जिसमें से 5,000 उसी समय ले लिया गया। आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से सहायक उप निरीक्षक राजाराम साहू एवं उनके सहयोगी मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमसागर जांगड़े को बची हुई राशि 10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

See also  J&K: 3 BJP कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल TRF आतंकी गिरफ्तार