J&K: 3 BJP कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल TRF आतंकी गिरफ्तार
J&K: 3 BJP कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल TRF आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के सांबा जिले से द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकी जहूर अहमद राठेर उर्फ खालिद उर्फ साहिलको गिरफ्तार किया है। जो पिछले साल कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हुई हत्या में शामिल था।

इस बात की जानकारी अधिकारियों ने आज शनिवार को दी है। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि अनंतनाग पुलिस की एक टीम ने जम्मू के सांबा से आतंकवादी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के जहूर अहमद राथर उर्फ खालिद उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है।

महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया :

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, “वह बारी ब्राह्मण में छिपा था। उसने पिछले साल वेसु, कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और कुलगाम के फुर्राह में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।”

महानिरीक्षक विजय कुमार ने आगे कहा, “उसने 2004 में पीओके में आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने साथ पांच विदेशी आतंकवादियों को भारत लाया। उसने 2006 में आत्मसमर्पण कर दिया था लेकिन पिछले साल फिर से राजनेताओं और पुलिसकर्मियों की हत्या करना शुरू कर दिया।” पुलिस ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए कश्मीर लाया जा रहा है।

See also  महाराष्ट्र चुनाव में RSS ने उतारी 'स्पेशल 65' टीम, हिंदुओं को एकजुट करने के लिए शुरू कीं सैकड़ों बैठकें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…