Monsoon session, Chhattisgarh Vidhansabha, CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है, जहां राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में विकास के नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई।

ट्रिपल इंजन सरकार से तेजी से होगा विकास

राज्यपाल डेका ने कहा कि सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर जनता के समक्ष अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। नगरीय निकायों में नई निर्वाचित संस्थाओं का गठन हो चुका है, और “ट्रिपल इंजन” सरकार राज्य में तेज गति से विकास कार्य करेगी।

बस्तर में नक्सलवाद का अंत निकट- राज्यपाल

अपने संबोधन में राज्यपाल ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं, वहीं प्रदेश के जनजातीय संग्राहकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

See also  पीपल फॉर पीपुल या पीपल फॉर करप्शनः अमित शाह ने जहां किया वृक्षारोपण, वह स्थान चढ़ा अनियमितता की भेंट

सरकार पूरा करेगी अटल जी के संकल्प – सीएम विष्णुदेव साय

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछला बजट समावेशी था, जिससे मोदी गारंटी को साकार किया गया। इस वर्ष का बजट भी कल्याणकारी और समावेशी होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सभी संकल्पों को पूरा करने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि अगला विधानसभा सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा।