अंबिकापुर। CG News: अंबिकापुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और 48 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत अंबिकापुर की पहली महिला महापौर के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।

CG News: बता दें कि 10 साल तक कांग्रेस के शासन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अंबिकापुर नगर निगम पर कब्जा किया है। मंजूषा भगत, जो छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं के करीब मानी जाती हैं, आज अपना कार्यभार संभालेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में सरगुजा सांसद, तीनों विधायक, भाजपा के पदाधिकारी और आम जनता भी शामिल होगी। यह कार्यक्रम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हॉकी मैदान में आयोजित किया गया है।

See also  CG News: आधी रात को हटाए गए सूरजपुर के पुलिस कप्तान, उनकी जगह ये होंगे नए एसपी, देखें आदेश