जयपुर। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर शिप्रापथ थाना क्षेत्र के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से उन्हें डिटेन किया। तलाशी के दौरान बाबा के पास से गांजा और अन्य मादक पदार्थ भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। उनकी लोकेशन ट्रेस कर जब टीम होटल पहुंची, तो बाबा वहां मौजूद मिले। पुलिस ने उन्हें वहा से डिटेन कर लिया।

कमरे से गांजा और नशीले पदार्थ मिले

पुलिस द्वारा होटल के कमरे की तलाशी लेने पर वहां गांजा और कुछ अन्य मादक पदार्थ मिले। इसके बाद बाबा को थाने लाया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

‘गांजा तो प्रसाद है’ – बाबा अभय सिंह

जब अभय सिंह उर्फ IITian बाबा से गांजा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) मिला है। मैंने उनसे कहा अब इस प्रसाद पर केस करोगे तो कुंभ में इतने सारे लोग पीते हैं, सभी को गिरफ्तार करो। भारत के अंदर तो ये अंडरस्टुड है।’ मामले में एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

See also  IITian Baba Abhay Singh Marriage : IITian बाबा ने गुपचुप रचाई शादी: एयरोस्पेस इंजीनियर से बाबा बने अभय सिंह को मिला जीवनसाथी, जानें कौन हैं उनकी पत्नी प्रीतिका