राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले को पहला महिला थाना की सौगात मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाने का शुभारंभ किया। इस थाने की स्थापना से अब जिले की महिलाएं अपनी शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज करा सकेंगी और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

थाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को सौंपी गई है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है। महिला थाना में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो और अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डॉ. रमन सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

See also  छत्तीसगढ़ः शासन ने दिया मौका, अवैध निर्माण करा सकते हैं वैध… मगर माननी होगी ये शर्त