रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच का मामला गरमाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) से जांच कराने की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजस्व मंत्री को सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि जब उन्होंने इस परियोजना को लेकर पहले भी सवाल उठाया था, तब सरकार ने संभागीय आयुक्त से जांच कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में कैबिनेट ने सीधे EOW जांच का निर्णय ले लिया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि अगर सदन में कोई मामला चल रहा था तो कोई निर्णय लेने से पहले सदन को सूचना देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को इस मामले में सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए।

See also  CG Assembly Budget Session : विधानसभा में जल जीवन मिशन के मुद्दे को लेकर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, नेता प्रतिपक्ष ने कहा…