vidhansabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन धान खरीदी घोटाले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस ने लगभग 13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया और सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की मांग की। स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि किसानों की मेहनत पर अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धान खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है, क्योंकि उत्पादन से 36% अधिक धान खरीदा जा रहा है। वहीं, उमेश पटेल ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, सदन का काम रोककर इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

इस बीच स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- धान खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, धान खरीदी पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

See also  CG Assembly Budget Session : रेडी टू ईट वितरण में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में गूंजा, अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले…