टीआरपी। Ayushman registration of two hospitals suspended : अस्पतालों की गुणवत्ता, सुरक्षा और नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने मे अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार की जांच कराई। जांच में अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राज्य कार्यालय को अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई। अनुशंसा के आधार पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार का आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिये सस्पेंड कर दिया है।
जांच में पाई गई खामियां
1 – अस्पताल स्टाफ की योग्यता का सत्यापन न होना
2 – आवश्यक मेडिकल उपकरणों का अभाव
3 – केस शीट और उपचार रजिस्टर में गड़बड़ियाँ
4 – आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर
4 -दवाइयों और प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टिया
5 -,आवश्यक सुविधाओं की कमी
6 -मरीजों की देखरेख में खामियां


