टीआरपी डेस्क। Umar Mohammad’s Route : लाल किले बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि आरोपी उमर मोहम्मद के मन में धमाके से 24 घंटे पहले तक क्या चल रहा था। लेकिन ये साफ है कि वह 9 नवंबर की रात 11.30 बजे से अगले दिन 10 नवंबर को बम धमाका करने से पहले तक लगातार घूमता रहा। जांच एजेंसियां ये जांच कर रहीं हैं कि वह बम धमाके करने की जगह ढूंढ रहा था या फिर किसी वीआईपी व्यक्ति, ऐतिहासिक इमारत या भीड़भाड़ वाली जगह उसके निशाने पर था।

उमर मोहम्मद के 2 साथी अब भी फरार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लालकिला बम धमाका करने वाले आरोपी उमर मोहम्मद के 2 साथी अब भी फरार हैं। हो सकता है कि वे दिल्ली NCR में पनाह लिए हों।

आश्रम चौक था उमर का मुख्य प्वाइंट

  • पहला रूट

आश्रम चौक-डीएनडी-मयूर विहार-नोएडा की ओर कुछ आगे तक, इसके बाद फिर आश्रम चौक लौटा।

  • दूसरा रूट
See also  कोरोना वायरस: दिल्ली में तब्लीगी जमात में मिले 140 संक्रमित, देश में बढ़ा खतरा

आश्रम चौक-नई दिल्ली- इंडिया गेट- अकबर रोड-तुगलक रोड-आईएनए मार्केट, फिर यहां से रिंग रोड़ होते हुए आश्रम चौक लौटा।

  • तीसरा रूट

आश्रम चौक से नई दिल्ली-कर्तव्य पथ-राष्ट्रपति भवन-धौला कुंआ-पंजाबी बाग-वजीरपुर-फिर नई दिल्ली। इसके बाद वह कनॉट प्लेस होते हुए लाल किला पहुंचा। वहां पार्किंग में गड़ी खड़ी कर उसमें बैठा रहा।