बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। यह हमला भोपालपटनम मार्ग पर गोरला नाला के पास हुआ, जहां पिकअप वाहन में सवार जवानों पर हमला किया गया। इस धमाके में दो जवानों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवान इस हमले में बाल-बाल बच गए।

22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रविवार को 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में AOB डिवीजन के सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य और प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने उन्होंने सरेंडर किया। बीजापुर में अब तक 107 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

गुरुवार को 30 नक्सली ढेर

गुरुवार को बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में 30 नक्सली मारे गए। बीजापुर जिले में 26 नक्सलियों को ढेर किया गया, जबकि कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ।

See also  Two Weeks Online Faculty Development Programme by Kalinga University IQAC

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

सूत्रों के अनुसार, बीजापुर के गंगालूर इलाके में अंड्री के जंगलों में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। मुठभेड़ के बाद सभी मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों की टीम इलाके से बाहर नहीं निकली है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों में AK-47, SLR, INSAS, 303 बोर, 315 बोर, 12 बोर, भरमार बंदूकें और अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में दहशत का माहौल है।