टीआरपी डेस्क। Kunal Kamra Controversy: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद में नया मोड़ आ गया है। मुंबई के बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हैबिटैट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार 12 आरोपियों को जमानत दे दी है। इन आरोपियों में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल कनाल भी शामिल हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

21 जनवरी को मुंबई के हैबिटैट स्टूडियो में कुणाल कामरा ने एक स्टैंड-अप शो किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल कनाल और उनके समर्थकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की और कुणाल कामरा के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर खार पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ BNS 132 और BNS 333 जैसी गैर-जमानती धाराएं लगाईं।

See also  Delhi Exit Poll 2025 Guidelines: मतदान से पहले चुनाव आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइंस

आरोपियों को कोर्ट से राहत

रविवार (28 जनवरी) को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को 15,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दे दी।

आरोपियों के वकील ने तर्क दिया कि एफआईआर पहले ही MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी और आरोप गलत तरीके से लगाए गए थे। वहीं, पुलिस का कहना था कि आरोपियों ने जानबूझकर स्टूडियो को नुकसान पहुंचाया और शिंदे का अपमान किए जाने की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया।

अब कुणाल कामरा पर FIR

इस विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामरा पर BNS की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।