टीआरपी। President’s visit on November 20 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 नवंबर 2025 को अम्बिकापुर दौरे पर पहुंच रहीं हैं। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम अम्बिकापुर पहुंचे। पीजी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले आयोजन में आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने े पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मंत्री नेताम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा के लिए गौरव का क्षण है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर उच्च स्तर की हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना पर नियंत्रण के लिए 11.42 लाख लोगों को दी गई दवा किट