Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 मार्च) को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के लिए एक खास टास्क दिया और युवाओं के लिए MY-Bharat कैलेंडर लॉन्च किया।

नई चीजें सीखने का सुनहरा मौका

पीएम मोदी ने कहा कि आज के बच्चे तकनीक, थिएटर और लीडरशिप जैसी नई स्किल्स सीख सकते हैं। कई स्कूल स्पीच और ड्रामा सिखाते हैं, जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। उन्होंने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में वॉलंटियर एक्टिविटीज और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी सुझाव दिया।

#MyHolidays के साथ शेयर करें अपनी एक्टिविटीज

अगर कोई स्कूल, संगठन या सामाजिक संस्था समर एक्टिविटी करवा रही है, तो उसे #MyHolidays के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों और उनके माता-पिता से #HolidayMemories के साथ अपनी छुट्टियों के अनुभव साझा करने का आग्रह किया और कहा कि वह इन कहानियों को आने वाले एपिसोड्स में शामिल करने का प्रयास करेंगे।

See also  पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा - ये सिर्फ विवाद करते...

Mann Ki Baat की खास बातें….

undefined
undefinedundefinedundefinedundefined

MY-Bharat कैलेंडर लॉन्च 

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान MY-Bharat कैलेंडर लॉन्च किया। मोदी ने कहा कि मैं युवा साथियों से MY-Bharat के उस खास कैलेंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार किया गया है। मैं कैलेंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं। 

सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं 

MY-Bharat के स्टडी टूर में आप यह जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। साथ ही, वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बन सकते हैं। अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भाग लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं।

100 दिन की उलटी गिनती शुरू

PM मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। यदि आपने अभी तक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं किया है, तो अब इसे अपनाने का सही समय है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। आज यह एक वैश्विक महोत्सव का रूप ले चुका है। भारत की ओर से योग मानवता के लिए एक अनमोल उपहार है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी रहेगा।

See also  UP रवाना होने से पहले जानें सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम रमन और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल को लेकर क्या कहा

23 फरवरी को 119वां एपिसोड

पीएम मोदी ने 23 फरवरी को मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर, नारी शक्ति, चैंपियंस ट्रॉफी-क्रिकेट पर चर्चा की थी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की थी। 118वां एपिसोड 19 फरवरी को प्रसारित हुआ था। तब पीएम ने महाकुंभ और रामलला का जिक्र किया था। 29 दिसंबर 2024 को 117वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। PM ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया था।