रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में न्यायपालिका को मजबूती देते हुए तीन नए अतिरिक्त न्यायाधीशों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधा किशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने कोर्ट हॉल में शपथ दिलाई। इस गरिमामय अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भारत सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 26 मार्च 2025 को इनकी नियुक्ति को एक वर्ष की अवधि के लिए अधिसूचित किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, रजिस्ट्री अधिकारी, ज्युडिशियल एकेडमी और विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

See also  बीएड डिग्री धारकों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को ठहराया सही