रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुराग सिंह देव को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

अनुराग सिंह देव की यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश में लिखा है, नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 03/04/2025 क्रमांक 1201 / 924 / 2025 / 32 : राज्य शासन एतद्द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक GENCOR-35010/615/2025-GAD-6 दिनांक 03.04.2025 के परिपालन में अनुराग सिंह देव को आगामी आदेश पर्यन्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त करता है।

See also  Patwari arrested taking bribe: दुर्ग में तहसील का बाबू और रायपुर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ट्रैप लगाकर दबोचा