सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में सरकार और जवानों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान से लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष तीन पुरुष और एक महिला नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। पुरुष नक्सलियों पर जहां 8-8 लाख रुपए तो वहीं एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का छत्तीसगढ़ शासन ने इनाम रखा हुआ था। आत्मसमर्पण करने पर इन नक्सलियों को शासन के नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाए 50 हजार रुपए प्रदान किया गया है।

See also  Encounter Update : गरियाबंद में पिछले 72 घंटे से मुठभेड़ जारी, फिर 2 नक्सलियों के शव हुए बरामद