रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक के बाद सीएम साय ने कहा कि, नए कानून अपराधियों में भय और जनता में विश्वास उत्पन्न करने में सहायक है। कानूनों के प्रभावी समझ सभी जिलों में चरणबद्ध कार्यशाला किये जाएं। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता, तत्परता और तकनीकी दक्षता अनिवार्य है।

See also  नक्सलियों ने जन अदालत में ग्रामीण युवक को उतारा मौत के घाट