रायपुर। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक विवादित बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भूरिया ने राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी का रबर स्टाम्प बताया और आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी चेहरों का केवल दिखावटी इस्तेमाल करती है।

छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे विक्रांत भूरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, बीजेपी जिन नेताओं को रबर स्टाम्प की तरह इस्तेमाल करती है, उन्हें ही पार्टी आदिवासी प्रतिनिधि के रूप में सामने लाती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने मणिपुर में आदिवासियों पर हुए अत्याचार और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर हो रही घटनाओं को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

विक्रांत भूरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जैसे ही राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री बने, सबसे पहले हसदेव जंगल की कटाई शुरू हुई। अब तक एक लाख पेड़ काटे जा चुके हैं और दो लाख और काटने की तैयारी है।”

See also  Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, इस बात पर छोड़ी पार्टी

उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता बीजेपी के सुर में सुर मिलाते हैं, पार्टी उन्हें आगे बढ़ाती है, लेकिन जो आदिवासी नेता संघर्ष करते हैं, उनके लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।