रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की मुहिम तेज हो गई है। हाल ही में राज्य के तीन जिलों – सक्ति, सुरजपुर और सरगुजा में एसीबी की टीमों ने अलग-अलग छापेमारी कर पटवारियों, लेखापाल और बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सक्ति में पटवारी पवन सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार

सक्ति जिले के कैथा गांव में पदस्थ पटवारी पवन सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। किसान रामशरण कश्यप से पटवारी ने रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर पैसे मांगे थे। किसान ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई और आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

चौहद्दी और नामांतरण में मांगी घूस, पटवारी भानु सोनी पर हुई कार्रवाई

बीते दिनों सुरजपुर जिले में पटवारी को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले पर डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी के उपर कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि इस मामले पर एसीबी की टीम कार्यवाही में जुट गई है। पटवारी को चौहद्दी और नामांतरण के कार्य में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ की रीढ़ है मितानिन,शीघ्र होंगी डिजीटली मजबूत

लेखापाल और बाबू गिरफ्तार, टीए बिल पास करने के एवज में मांगे थे पैसे

वहीं सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में एसीबी की टीम ने छापा मारा है। यहां भी 10 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल केपी पांडेय और बाबु को गिरफ्तार किया गया है। बता दें की अस्पताल के स्टाफ से टीए बिल पास करने के एवज में घूसखोर लेखापाल और बाबू ने रिश्वत मांगी थी। इस मामले पर अस्पताल स्टाफ की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की है।