नेशनल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर जारी संघर्षविराम (Ceasefire) को 18 मई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने गुरुवार को पाक संसद में दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमाओं पर शांति बनाए रखने की सहमति बनी है, जो 18 मई तक लागू रहेगी।

इस घोषणा के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या 18 मई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से सैन्य तनाव पैदा हो सकता है। पाकिस्तान के मंत्री शहबाज सरकार के तहत लगातार भारत को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सिंधु जल समझौते को बहाल नहीं किया गया, तो सीजफायर को रद कर दिया जाएगा।

भारत ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को नष्ट करने की कार्रवाई की थी, जिससे सीमा पर शांति बनी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान के बयान से यह सवाल उठता है कि क्या अगले कुछ दिनों में स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो सकती है।

See also  Operation Sindoor: भारत ने ठुकराया था सीजफायर पर अमेरिकी प्रस्ताव, ऑपरेशन सिंदूर पर PAK डिप्टी पीएम ने ही खोल दी ट्रंप की पोल