Cambodia-Thailand border dispute: बैंकॉक। वैश्विक युद्धक माहौल के बीच एक और जंग शुरू होने वाली है। थाईलैंड और कंबोडिया जंग के मुहाने पर पहुंच गए हैं। बुधवार को सुबह विवादित सीमाक्षेत्र में थाई और कंबोडियाई सैनिकों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। कंबोडियन सेना के प्रवक्ता माओ फाल्ला ने कहा कि कंबोडियाई सैनिक सीमा पर नियमित गश्त कर रहे थे, तभी थाई पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें कि सीमाक्षेत्र को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में 2008 से विवाद चल रहा है।

Cambodia-Thailand border dispute: कंबोडियाई सैनिक विवादित क्षेत्र में घुसे: थाईलैंड

थाई सेना के बयान में कहा गया है कि कंबोडियाई सैनिक विवादित क्षेत्र में घुस गए और थाई सैनिक बातचीत करने के लिए उस क्षेत्र में पहुंचे, लेकिन गलतफहमी के कारण कंबोडियाई पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद थाई सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। थाई सेना की तरफ से बताया गया कि झड़प करीब 10 मिनट तक चली, जब तक कि स्थानीय कमांडरों ने एक दूसरे से बात नहीं की और युद्धविराम का आदेश नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे थे।

See also  30 देशों में मंकीपॉक्स वायरस का मिलना चिंताजनक, अब तक सामने आए 550 से ज्यादा मामले

Cambodia-Thailand border dispute: एक सैनिक हुआ शहीद

कंबोडिया ने कहा कि लड़ाई के दौरान उसका एक सैनिक मारा गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए सीमा से ले जाया गया है। थाई सेना ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। थाई रक्षा मंत्री फुमथम वेचायाचाई ने कहा कि स्थिति को सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों का एक दूसरे पर गोलीबारी करने का इरादा नहीं है।

Cambodia-Thailand border dispute: सीमा की तरफ रवाना होते सैनिक

वहीं रूस-यूक्रेन और इजराइल फिलिस्तीन युद्ध को कवर करने वाली Visegrád 24 ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बड़ी संख्या में कंबोडियाई सैनिक विवादित सीमाक्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। Visegrád 24 के मुताबिक थाई सैनिकों से झड़प के बाद कंबोडिया सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रहा है।

Cambodia-Thailand border dispute: पहले भी हुए हैं विवाद

पड़ोसी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भूमि विवादों का लंबा इतिहास रहा है। इनमें सबसे प्रमुख विवाद प्रीह विहियर प्रांत का है, जो 1,000 साल पुराने मंदिर के आसपास का क्षेत्र है। जिसे 2008 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 2013 में प्रीह विहियर प्रांत को कंबोडिया के हवाले कर दिया था।

See also  Prajwal Revanna sex scandal: भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार, SIT आज कोर्ट में करेगी पेश, देखें वीडियो

Cambodia-Thailand border dispute: दोनों देशों के बीच हाल ही में सीमा पर कुछ घटनाएं हुई हैं, जिसमें फरवरी में कंबोडियाई सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सीमा पर एक प्राचीन मंदिर में प्रवेश करना और कंबोडियाई राष्ट्रगान गाना शामिल है, जिसके कारण थाई सैनिकों के साथ उनकी थोड़ी बहस हुई। इस घटना का वीडियो बनाया गया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।