• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP News » CG Crime: बिना जानकारी के खाते में आया 1.80 करोड़ रुपए, शिकायत लेकर थाना पहुंचा युवक
Posted inTRP News

CG Crime: बिना जानकारी के खाते में आया 1.80 करोड़ रुपए, शिकायत लेकर थाना पहुंचा युवक

by TRP Desk SJune 3, 2025June 3, 2025

CG Crime: अंबिकापुर। साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों के बीच म्यूल बैंक खाता से लेने देन के कई केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को अंबिकापुर में एक युवक के बैंक खाते में 1 करोड़ 80 लाख रुपए जमा हो गए—वो भी बिना किसी पूर्व जानकारी या लेनदेन के। हैरान युवक ने इस संदिग्ध लेनदेन को लेकर गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

CG Crime: गांधीनगर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनका आईडीबीआई बैंक में एक खाता संचालित है। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके खाते में 1.80 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है, जिसकी न तो उन्हें कोई सूचना थी और न ही उन्होंने ऐसी कोई राशि स्वीकार की है। यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग या साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है।

CG Crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में म्यूल अकाउंट (ऐसे बैंक खाते जो धोखाधड़ी में माध्यम के रूप में उपयोग किए जाते हैं) और फर्जी लेनदेन की आशंका जताई जा रही है।

See also  महिला डॉक्टर को 15 घंटे पुलिस थाने में बिठाया, 2 टीआई पर दर्ज होगा केस

CG Crime: पुलिस ने बैंक से लेनदेन से संबंधित पूरा ट्रांजैक्शन डिटेल्स मांगा है और साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। संदेह है कि यह रकम किसी बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जहां निर्दोष खाताधारकों के खातों का इस्तेमाल अवैध पैसे के ट्रांजिट के रूप में किया जाता है।

Tagged: Ambikapur, CG Crime, Cyber ​​Fraud, Gandhi Nagar Police Station, Mule Bank Account

Post navigation

Previous CG News: सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: नेताम, विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए कृषि मंत्री
Next IPL 2025 Final : RCB ने रचा इतिहास, धो ही डाला 3 बार नाकामियों का दाग, 18 साल बाद RCB बनी IPL चैंपियन

Ro no. 13895/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy