Operation Sindoor: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम अपने आवास पर उन सांसद प्रतिनिधियों से मुलाकात किया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत विदेशों में भारत का संदेश लेकर गए थे। प्रधानमंत्री इस बैठक में विदेश से लौटे 7 प्रमुख सांसदों के प्रतिनिधियों के अनुभव और फीडबैक लिया।

इसके अलावा, पीएम मोदी सभी सांसदों के लिए डिनर की मेजबानी भी की। 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में डीएमके की कनिमोझी, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, रेखा शर्मा और फंगनन कोन्याक, बीजेडी के सस्मित पात्रा और एआईएडीएमके के एम. थंबीदुरई समेत कई सांसद शामिल हुए।

Operation Sindoor: दुनिया को दिया भारत का ये संदेश

ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया के बड़े देशों का दौरा किया। इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश भी शामिल थे। इस दौरे का उद्देश्य है, भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति और राष्ट्रीय एकता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना था।

See also  आर्यन खान ड्रग्स मामले में NCB की जांच नहीं हुई पूरी, चार्जशीट दाखिल करने के लिए मिला 60 दिन का अतिरिक्त समय

इस प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दुनिया तक पहुंचाया। इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व कई प्रमुख सांसदों ने किया, जिनमें – कांग्रेस के शशि थरूर, भाजपा के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जद (यू) के संजय कुमार झा, डीएमके की कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल थे।