रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाते हुए हाल ही में पदोन्नत 21 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में नियुक्त किया है और उनकी पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित जिलों में की गई है।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा ने आदेश जारी किया है, जो राज्य के कानून-व्यवस्था और सुरक्षा नीति के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन अधिकारियों को बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोण्डागांव, राजनांदगांव और कबीरधाम जैसे जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां नक्सलवाद का प्रभाव दशकों से बना हुआ है। राज्य सरकार और पुलिस विभाग की रणनीति के तहत इन युवा और ऊर्जावान अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  POLICE BREAKING : ट्रेनी DSP की हुई पोस्टिंग, सभी को भेजा गया नक्सली इलाको में, देखिये सूची