रायपुर। तूता के धरना स्थल पर राज्य स्तरीय आंदोलन में 11 जून को डी.एड. के हजारों अभ्यर्थी पहुंचे। उन्होंने 2300 रिक्त पद पर छठवें चरण की काउंसलिंग करने को लेकर अपनी बात रखी। शासन तक इस बात को पहुंचाने के लिए पुरजोर ढंग से अपनी आवाज को बुलंद किया।

जुलाई से पहले कॉउंसलिंग की मांग

सहायक़ शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पद और शेष 984 पद सहित कुल 23 सौ जल्द छठी लिस्ट जारी करने की मांगों को लेकर डीएड अभ्यर्थी लगातार प्रयास कर रहे हैं। याचिका कर्ता का कहना है सहायक शिक्षक के पंचम चरण के कॉउंसलिंग में 2600 पदों पर भर्ती हुई थी अभ्यर्थियों को कॉमन मेरीट लिस्ट जिसमें डीएड के अलावा अन्य कुछ अपात्र लोग भी शामिल थे। सत्यापन मे पात्र 1299 अभ्यर्थी को नियुक्ति मिल पाई है औऱ 1316 पद रिक्त रह गए जिसमे अभी तक किसी को नियुक्ति नहीं मिली है जिसकी वैलिडिटी अभी 1 जुलाई 2025 तक बची हुई है, अभ्यर्थियों का कहना है कि जब अभी भी 1316+984 पद रिक्त है औऱ भर्ती की वैलिडिटी भी बची है। भर्ती में मेरिट लिस्ट में भी आए हैं, विभाग रिक्त पदों पर छठवें चरण की काउंसलिंग क्यों प्रारंभ नहीं कर रही है?

See also  बड़ी खबर- पूर्व मंत्री बृजमोहन के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन

अभ्यर्थियों ने बताया इस संदर्भ में विभाग कई बार जा चुके हैं लेकिन विभाग से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। अफसरों का कहना है कि वह अभी लिस्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकते की आएगी या नहीं जिससे परेशान होकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट की ओर रुख किया। 29 तारीख को हुई सुनवाई मे कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई, और अगली सूची क्यों जारी नहीं की जा रही है लेकिन सरकारी वकील के पास कोई जवाब नहीं था।