टीआरपी डेस्क। Gujarat Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया का बोइंग 737 विमान, जिसमें 242 यात्री सवार थे, टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक की जानकारी के अनुसार, 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ, जब विमान का पिछला हिस्सा टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया और विमान संतुलन खो बैठा। विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रहा था।

शेयर बाजार में मचा हड़कंप, TATA Group के स्टॉक्स धड़ाम

हादसे की खबर के सामने आते ही शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। खासतौर पर एयर इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी TATA Group के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में भारी घबराहट देखी गई और TATA के प्रमुख स्टॉक्स धराशायी हो गए।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए हुई बैठक, कांग्रेस ने कहा- SC के फैसले तक रोकें चयन

टाटा ग्रुप के प्रमुख शेयरों में गिरावट

  • TCS: 1% से ज्यादा की गिरावट
  • टाटा स्टील: 3% तक टूटा शेयर
  • टाटा पावर: 2.5% गिरा
  • Tata Elxsi: 2% से अधिक की गिरावट
  • टाटा कम्युनिकेशंस: 1% से ज्यादा नुकसान
  • टाटा मोटर्स: 3% से अधिक गिरा
  • टाटा केमिकल्स: 3% नीचे
  • टाटा कंज्यूमर: 2% से अधिक फिसला
  • टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: करीब 4% गिरा
  • इंडियन होटल्स: 2% से अधिक का नुकसान

जांच के आदेश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद NDRF की टीमें, दमकल विभाग, पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।