स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए 2026 की शुरुआत रोमांच से भरपूर होने जा रही है। न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आ रही है, और इस दौरान खेले जाएंगे 3 वनडे और 5 टी20 मैच। BCCI ने इस बहुप्रतीक्षित दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें देश के 8 अलग-अलग शहरों को क्रिकेट उत्सव का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

यह सीरीज केवल क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि फैंस के लिए नए साल का तोहफा भी होगी. आइए जानते हैं किन-किन मैदानों पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी.

वनडे सीरीज: तीन शहरों में होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 को बड़ौदा से होगी। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट, और तीसरा व अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। सभी वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

वनडे शेड्यूल

पहला वनडे – 11 जनवरी 2026 – बड़ौदा

See also  Nepal Gen-Z Breaking: सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल की कमान ? डिस्कॉर्ड ऐप पर नए पीएम को ले​कर वोटिंग जारी, जानें भारत से क्या है कनेक्शन

दूसरा वनडे – 14 जनवरी 2026 – राजकोट

तीसरा वनडे – 18 जनवरी 2026 – इंदौर

T20 सीरीज : 5 मुकाबलों में होगा टी20 वर्ल्ड कप का ट्रेलर

वनडे के बाद शुरू होगी पांच मैचों की टी20 सीरीज, जो 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

इन रात 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबलों में टीम इंडिया नए चेहरों को आजमाएगी, तो वहीं कीवी टीम अपने आक्रामक खेल से चुनौती पेश करेगी।

टी20 शेड्यूल

पहला टी20 – 21 जनवरी – नागपुर

दूसरा टी20 – 23 जनवरी – रायपुर

तीसरा टी20 – 25 जनवरी – गुवाहाटी

चौथा टी20 – 28 जनवरी – विशाखापट्टनम (विज़ाग)

पांचवां टी20 – 31 जनवरी – त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम)

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए अहम दौरा

रात 7 बजे शुरू होने वाले ये मुकाबले छोटे फॉर्मेट का बड़ा रोमांच लेकर आएंगे। भारतीय टीम जहां युवा खिलाड़ियों के दम पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से मेजबानों को चौंकाने की कोशिश करेंगे। यह दौरा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा।

See also  Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, 10 मिनट के अंतराल में दो बार कांपी धरती

IND vs NZ वनडे सीरीज 2026

पहला वनडे – 11 जनवरी 2026 – बड़ौदा
दूसरा वनडे – 14 जनवरी 2026 – राजकोट
तीसरा वनडे – 18 जनवरी 2026 – इंदौर

IND vs NZ टी20 सीरीज 2026

पहला टी20 – 21 जनवरी – नागपूर
दूसरा टी20 – 23 जनवरी – रायपुर
तीसरा टी20 – 25 जनवरी – गुवाहाटी
चौथा टी20 – 28 जनवरी – विजग
पांचवां टी20 – 31 जनवरी – त्रिवेंद्रम