Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। शेयर बाजार में तीसरे दिन बुधवार को तेजी का सिलसिला जारी है। ईरान-इजरायल में सीजफायर को लेकर दिए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलने के साथ ही रॉकेट सी रफ्तार पकड़ ली।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद 82,055.11 की तुलना में जोरदार तेजी के साथ 82,448.80 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में ये इंडेक्स 82500 के पार निकल गया। इसके अलावा एनएसई के निफ्टी (Nifty) ने भी पिछले बंद 25,044.35 के लेवल से चढ़कर 25,150.35 पर ट्रेड स्टार्ट किया और फिर 25,184 तक उछल गया।

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में करीब 1621 कंपनियों के शेयरों में अपने पिछले बंद के मुकाबले तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, तो वहीं 479 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए। इसके अलावा 124 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

See also  stock market today: शेयर बाजार में मंगल, सेंसेक्स में 1694 अंक की उछाल तो निफ्टी ने लगाई 539 अंकों की उड़ान, 104 शेयर अपर सर्किट पर

निफ्टी पर टाइटन, एनटीपीसी, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे तेज उछाल वाले स्टॉक्स में शामिल थे, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने फिसलकर शुरुआत की।