CG Breaking: ED-CBI rai, Saheli Jewelers, IPS Abhishek Pallav,CG liquor scam

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां बागेश्वर धाम परिसर में आज (गुरुवार) सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं कि, सुबह की आरती के बाद अचानक टेंट गिर गया। इस हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं 8 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठे हुए थे। इसी बीच अचानक टेंट का एक हिस्सा गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी हैं।

See also  धूप-छांव के बीच मानसून का आखिरी पड़ाव, हल्की बारिश से मिली राहत