रायपुर। रावतपुरा सरकार मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की मान्यता के मामले में रेरा के चेयरमैन और पूर्व आईएफएस संजय शुक्ला के खिलाफ भी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। संजय शुक्ला लंबे समय से रावतपुरा सरकार से जुड़े हुए हैं। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट से जुड़े होने के कारण ही संजय शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दे कि, श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में मान्यता प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लोगों को आरोपी बनाया है। भ्रष्टाचार के इस घोटाले में कॉलेज प्रबंधन और मान्यता समिति से जुड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले देश भर में कार्रवाई की है। जिसमें 1 जुलाई को टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से 3 मान्यता देने के बदले 55 लाख की रिश्वत लेने वाले आरोपी डॉक्टर थे. वहीं अब सीबीआई ने अन्य 35 लोगों को आरोपी बनाया है।

See also  पूर्व CM भूपेश बघेल ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलट से होना चाहिए चुनाव

कौन हैं संजय शुक्ला
संजय शुक्ला, भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी हैं। वे 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और मंत्रालय में प्रमुख सचिव पद पर भी काम कर चुके हैं। और उन्हें छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (RERA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।