टीआरपी डेस्क। UPSC सिविल सर्विस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा मानाी जाती है। ऐसे में इस परीक्षा को कई छात्र पास ही नहीं कर पाते, कईयों को सालो लग जाते हैं। वहीं, बिहार के अनुराग कुमार ने UPSC परीक्षा दो बार क्रैक कर बहुतों के लिए मिसाल बन गए हैं।

IAS अनुराग कुमार का सफर उन छात्रों के लिए बड़ी सीख है जो कभी-कभी खुद पर भरोसा खो बैठते हैंसल। अनुराग कुमार मूलत: बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। स्कूली शिक्षा के दौरान पढ़ाई में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा है। लेकिन उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा देने का निर्णय पूरे दृढ़निश्चय के साथ लिया था नतीजन अनुराग देश के लिए एक मिसाल बनकर उभरे।

स्कूल में फेल हुए थे अनुराग

अनुराग कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के एक हिंदी मीडियम स्कूल में पूरी की थी। बाद में 10वीं की पढ़ाई के लिए उन्हें एक नए शहर में इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाया गया। भाषा बदलने के कारण उन्हें शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। 12वीं में उन्हें फिर एक झटका लगा जब वे गणित की प्री बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए। लेकिन बार-बार गिरने के बावजूद उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत के रास्ते में आगे बढ़ते रहे।

See also  रूठे आजम खान की मांग पूरी-आजम और अखिलेश की दूरी खत्म

2 बार किया UPSC क्रैक

अनुराग कुमार ने अपने पहले प्रयास में ही UPSC परीक्षा पास कर ली थी। पहले प्रयास में उनकी रैंक 677 आई थी। हालांकि वह इस रैंक से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि वह अपनी पसंद की सर्विस नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की और साल 2018 में फिर से परीक्षा दी। इस बार अनुराग ने 48वीं रैंक हासिल कर अपनी मंजिल तक पहुंचे। दूसरी बार में अनुराग को वही पद मिला जिसकी सपना उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले देखा था।

सुर्खियों में थी अनुराग की शादी

IAS अनुराग कुमार की निजी जिंदगी भी लोगों की चर्चा में रही है। थोड़े समय पहले ही अनुराग कुमार अपनी शादी को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया में छाए हुए थे। उनकी शादी UPSC टॉपर अनन्या सिंह से हुई है। अनन्या उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और बेहद कम उम्र में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया हैं। साल 2019 में उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर 51वां रैंक प्राप्त किया था। उस समय अनन्या की उम्र केवल 22 साल थी।

See also  कांग्रेस भवन के लिए जमीन देने के खिलाफ दायर PIL निराकृत, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फैसला लेने के लिए पखवाड़े भर का दिया समय