स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs ENG 3rd Test : आज से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें लॉर्ड्स को जीतकर सीरीज में लीड कराय करने के उद्देश्य से आपस में भिड़ेगी। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया, जिसमें जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टॉस जीतने के बाद वह पहले गेंदबाजी करते, लेकिन स्टोक्स के फैसले से भारतीय टीम को कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
भारतीय टीम में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया। बुमराह की वापसी भारतीय गेंदबाजी के लिए एक बड़ा मजबूत कदम माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।



