रायपुर। रेल विभाग द्वारा रेल लाइन निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों की वजह से बंद की गई लोकल मेमू, डेमू पैसेंजर ट्रेनें 15 जुलाई से पुनः शुरू होने जा रही हैं। ये ट्रेनें अक्टूबर 23 से बंद थीं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 से 17 जुलाई से इन ट्रेनों को पुनः चलाने का आदेश दिया है। इससे दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा,गोंदिया, कटंगी, रायपुर, डोंगरगढ़ और बालाघाट समेत छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।

See also  आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास शुरू, कृषि उद्यम खोलने का दिया गया प्रशिक्षण