बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई की तर्ज पर हाईटेक नकल किए जाने का मामला सामने आया है। सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में 2 युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सहारे परीक्षा में नकल कर रही थीं। लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 1 युवती परीक्षा केंद्र के बाहर ऑटो में बैठकर अंदर परीक्षा दे रही अपनी सहेली की मदद कर रही थी। नकल की इस योजना का खुलासा तब हुआ जब एक ऑटो चालक को युवती की गतिविधियों पर शक हुआ। ऑटो चालक ने अपने एक परिचित NSUI नेता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद NSUI नेता अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे मालूम हुआ कि युवती के पास हाईटेक डिवाइसेस हैं, जिससे वह परीक्षा हॉल के अंदर बैठी परीक्षार्थी को उत्तर भेज रही है।

See also  Rahul Gandhi Letter: छात्र प्रदर्शन पर अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

जांच के दौरान बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर अंदर परीक्षा दे रही उसकी सहेली का भी खुलासा हुआ। दोनों युवतियों से लैपटॉप, माइक्रो डिवाइस और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। युवकों ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले में सरकण्डा पुलिस ने FIR दर्ज करली है।