Ahmedabad Air India Plane Crash: Tata Group announces compensation of Rs 1 crore to family of deceased, will also bear cost of treatment

टीआरपी डेस्क। पिछले महीने हुए AI171 विमान हादसे को लेकर एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ किया है कि शुरुआती जांच के आधार पर विमान में न तो कोई मैकेनिकल खराबी थी और न ही मेंटेनेंस से जुड़ी कोई चूक।

अपने कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल लेटर में विल्सन ने लिखा है कि हादसे की पूरी जाँच अभी जारी है, इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचने में जल्दबाज़ी नहीं होनी चाहिए।

DGCA के निर्देश पर सभी बोइंग 787 विमानों की जांच

CEO ने जानकारी दी कि एहतियातन DGCA की निगरानी में एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की जांच की गई थी। यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी कर ली गई, और सभी विमान पूरी तरह से उड़ान के लिए सुरक्षित पाए गए।

हर जांच के लिए तैयार हैं

विल्सन ने कहा, हम पूरी तरह से नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। जो जांचें ज़रूरी हैं, उन्हें पूरा किया जा चुका है। अगर आगे किसी अतिरिक्त जांच की आवश्यकता हुई, तो वह भी की जाएगी।

See also  ब्रेकिंग: खम्हारडीह थाना के सब इंस्पेक्टर की मौत, सांस लेने में थी दिक्कत, टीआई भी हैं कोरोना संक्रमित

फाइनल रिपोर्ट का इंतजार, कंपनी जांच में सहयोग कर रही

CEO ने दोहराया कि एअर इंडिया जांच एजेंसी AAIB के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रही है। जांच के दायरे में तकनीकी पहलुओं से लेकर उड़ान संचालन तक हर चीज़ शामिल है। असली वजह AAIB की फाइनल रिपोर्ट से ही सामने आएगी।

कर्मचारियों और यात्रियों को संदेश

यह बयान सिर्फ़ एअर इंडिया के स्टाफ के लिए नहीं, बल्कि उन सभी यात्रियों और आम लोगों के लिए भी है जो हादसे की सच्चाई जानने के इंतजार में हैं। फिलहाल जांच चल रही है, और तमाम अटकलों से बचना ज़रूरी है। अब सबकी निगाहें AAIB की उस रिपोर्ट पर हैं, जो इस हादसे की वजहों को अंतिम रूप से उजागर करेगी।