स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज की एक हरकत सुर्खियों में छा गई। भारतीय तेज गेंदबाज सिराज ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को आउट करने के बाद ऐसा आक्रामक जश्न मनाया कि अब उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

क्या हुआ मैदान पर?

13 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जब इंग्लैंड की पारी का छठा ओवर चल रहा था, तो सिराज ने बेन डकेट को एक शॉर्ट गेंद पर कैच आउट कराया। लेकिन विकेट मिलने के बाद उन्होंने डकेट को बेहद करीब जाकर आंखें दिखाई, और दोनों खिलाड़ियों के कंधे टकरा गए। यह नजारा कुछ सेकेंड का था, लेकिन क्रिकेट की मर्यादाओं के खिलाफ था।

ICC की कार्रवाई

मैदान पर इस आक्रामक जश्न की गूंज ICC तक पहुंची, जिसने सिराज को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया। ये अनुच्छेद किसी बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक हावभाव या शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाता है।

See also  Corona Lockdown in Raipur : लॉकडाउन बढ़ेगा या फिर खत्म होगा, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में कल होगा फैसला

सिराज को क्या सजा मिली?

  • मैच फीस का 15% जुर्माना
  • एक डिमेरिट अंक जुड़ा
  • दो साल में ये सिराज का दूसरा डिमेरिट पॉइंट है।

अगर अगले 24 महीनों में उनके डिमेरिट अंक 4 या उससे अधिक हो जाते हैं, तो सिराज पर एक या उससे ज्यादा मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।