दुर्ग। जिले के नंदिनी रोड स्थित ACC सीमेंट प्लांट, जामुल की कॉलोनी में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को देर रात कॉलोनी के तकरीबन 12 मकानों में चोरी हो गई है। जिन मकानों में चोरी हुई है उसमें प्लांट के बड़े अधिकारियों के घर भी शमिल हैं।
अनुमान है कि इस घटना को किसी चोर गिरोह ने अंजाम दिया है क्योंकि मकानों कि स्थिति देखने पर साफ समझ आ रहा है कि ये किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। और चोरों ने हर मकान में लंबा समय गुज़ार कर बारीकी से चोरी के लिए सामान की खोज की है। चोरों ने लगभग हर मकान से 2-3 अलमारियां तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है। सोने-चादी के आभूषण, नगद राशी समेत कीमती सामान मकानों से गयाब है।
मामले में पुलिस की कार्रवाई
छावनी थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही अमला मौके पर तैनात हो गया और कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के मुकाबिक अब तक 8 मकोनों की जाच की गई है जिनमें 60 लाख की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। बचे 4 मार मकान प्लांट के बड़े अधिकारियों के बताए जा रहे हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी का आंकड़ा 1 से 1.5 करोड़ के बीच पहुंच सकता है।
कॉलोनीवासियों में आक्रोश
मामले में पीड़ितों कहना है कि कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्लांट के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है। ऐसे एक ही रात में 12 बड़े मकानों में चोरी हो जाना कोई मामूली बात नहीं है। जिन मकानों में चोरी हुई है वे सभी मकान एक दूसरे से दूर स्थित हैं। पीड़ितों का संदेह है कि सूने मकानों की जानकारी कॉलोनी के अंदर से ही चोरों को साझा की गई है। तभी एक ही रात में चोरों ने सभी मकानों को अपना शिकार बना लिया। कॉलोनी के लोगों ने यह भी कहा कि अधिकारी-कर्मचारी कॉलोनी में हैं या नहीं इसकी जानकारी सिर्फ सिक्योरिटी वालों के पास होती है। ऐसे में कंपनी की ओर से ही कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है।


