India vs England 3rd Test: लंदन। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सोमवार को लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया और सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे निकल गई।
India vs England 3rd Test: बेन स्टोक्स ने कमाल की गेंदबाजी और कप्तानी की और मैच अपनी टीम को जिताया। इस मैच के हीरो इंग्लैंड के लिए जो रूट थे, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे।
इंडिया और इंग्लैंड ने अपनी पहली-पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में भारत ने 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गया।
India vs England 3rd Test: सिराज दुर्भाग्यशाली तरीके से आउट
मोहम्मद सिराज के तौर पर भारत का आखिरी विकेट गिरा। सिराज को शोएब बशीर ने बोल्ड किया, लेकिन सिराज ने गेंद को डिफेंस किया और गेंद सीधे स्टंप्स के बेल्स को उड़ा ले गई। भारत की दूसरी पारी 170 रनों पर सिमटी।
इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। एक तरह से टीम इंडिया लड़ाई लड़कर आखिरी के कुछ पलों में मुकाबला हारी। हालांकि, अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम थोड़ी सी नर्वस नजर आई और मुकाबला 22 रनों के अंतर से हार गई। सीरीज का चौथा मुकाबला अब मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा।


