रायपुर। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया जंक्शन और आदित्यपुर सेक्शन के बीच अप और डाउन लाइन के अपग्रेडेशन के काम के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। यह काम 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके कारण रेलवे को इस मार्ग को ब्लॉक करना पड़ा है। जिसके कारण रायपुर से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। अब, यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम को फिर से ध्यान से देखना होगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें

  • टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 2 अगस्त
  • टाटा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस-टाटा एक्सप्रेस: 9, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त

रूट बदलने वाली ट्रेनें

  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 18, 25 जुलाई, 1, 11, 18, 25 अगस्त को कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी।
  • योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 14, 21, 28 जुलाई, 8, 15, 22, 29 अगस्त, 5, 12, 19, 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।
  • दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 15, 22 और 29 जुलाई को सिनी-कांद्रा जंक्शन होकर जाएगी।
  • आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 18, 25 जुलाई, 1 अक्टूबर को कांद्रा जंक्शन-सिनी होकर जाएगी।
See also  छत्तीसगढ़ में आज 1724 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।