टीआरपी डेस्क। OTT पर फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्मी पर्दे पर उतरने की तैयारी में जुटने वाली है। खबर ये है कि इस फिल्म में अली फजल के साथ ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। यहां जान सचिव जी की क्या होगी भूमिका।
फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्मी पर्दे पर उतरने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज को अब फिल्म में बदला जा रहा है जिसमें अब लीड रोल में ‘पंचायत’ वाले सचिव जी यानी जितेन्द्र कुमार भी नजर आएंगे।
याद दिला दें कि इस सीरीज में लीड रोल में गुड्डू और बबलू पंडित के रोल में अली फजल और विक्रांत मैसी नजर आए थे। जब इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई तो खबर ये थी कि फिल्म में भी यही दोनो लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि, अब खबर है कि विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
सचिव जी करेंगे बबलू पंडित का रोल
काफी समय पहले इस सीरीज को फिल्म में बदलने को लेकर घोषणा की जा चुकि है। अब इस फिल्म में फैन्स को एक बड़ा चेंज देखने को मिलेगा। खबर है कि विक्रांत मैसी की जगह अब इसमें ‘पंचायत’ के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी नज़र आने वाले हैं। दरअसल वजह ये बताई जा रही है कि विक्रांत मैसी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स के चलते कहीं और व्यस्त हैं और इसी वजह से उन्हें मिर्जापुर छोड़नी पड़ी है।
निर्माताओं की ओर से नहीं हुआ कोई अनाउंसमेंट
कहा जा रहा है कि विक्रांत के पीछे हटने के बाद मेकर्स ने जीतू भैया यानी जितेन्द्र कुमार पर अपना दांव लगाया है। चूंकि ‘पंचायत’ से इन्हें ओटीटी पर काफी प्रसिद्धि और लोगों का प्यार भी मिला है, इसलिए निर्माताओं ने इसे भुनाने का फैसला ले लिया है। तो अब माना जा रहा है कि इस फिल्म में बबलू पंडित के रूप में जितेंद्र कुमार नज़र आएंगे। हालांकि निर्माताओं ने इसे लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है।
फिलहाल व्यूवर्स के लिए ‘सचिव जी’ हैं जितेंद्र कुमार
बात अगर जितेंद्र कुमार की बात करें तो उन्होंने एक शहरी किरदार के रूप में ‘पंचायत’ सीरीज में गांव के लोगों के साथ उनके रंग में ढलते हुए लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। ‘पंचायत’ में लोग इन्हें सचिव जी कहकर ही पुकारते हैं और व्यूवर्स भी इन्हें इस नाम से पुकारना पसंद कर रही है।
3 जगहों पर होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिर्जापुर फिल्म की शूटिंग मुंबई और बनारस के रियल लोकेशन पर होगी ताकि इससे कहानी में गहराई नज़र आए। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में भी इसकी शूटिंग होनी है जिसमें संभवतः जोधपुर या जैसलमेर जैसी जगहें शामिल हो सकती हैं।
फिल्म के लिए फीमेल लीड फाइनल नहीं
फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को अभी भी फाइनल किया जाना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सोनम बाजवा और सोनल चौहान जैसे नामों की चर्चा है।
अली फजल को नहीं मिल रहा था समय
कहा जा रहा है कि अली फजल के बाकी कमिटमेंट्स की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो रही थी लेकिन अब डेट्स मिल गए हैं। अब फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की खबर है जो पहले मुंबई में और फिर बनारस और राजस्थान में होगी।
‘मिर्जापुर’ फिल्म में क्या होगा नया
यदि बात करें ‘मिर्जापुर’ फिल्म कि तो आपको वही कहानी देखने को नहीं मिलेगी जो आपने वेब सीरीज में देखी है। किरदार पुराने हैं लेकिन कहानी बिलकुल नई होगी। इस कहानी में मूल चीजें भले वैसी ही होंगी लेकिन इसमें तमाम नए ट्विस्ट, जबरदस्त एक्शन सीन ऐसे होंगे जिससे दर्शकों को सबकुछ नया मिले। इस फिल्म में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), रवि किशन और बीना त्रिपाठी (रसिका दुगल) जैसे कलाकार अपने रोल को दोहराते दिखेंगे। इनके अलावा रवि किशन की भूमिका को भी कहानी में काफी कुछ नया लेकर आनेवाली है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और गुरमीत सिंह ही फिल्म ‘मिर्जापुर’ का निर्देशण करेंगे।
जितेन्द्र कुमार की फिल्में और वेब सीरीज
जितेन्द्र कुमार ने वेब सीरीज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में ‘शुरुआत का अंतराल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘गॉन केश’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘चमन बहार’, ‘जादूगर’, ‘शुष्क दिवस’, ‘लंतरानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ को छोड़ दें तो दावे के साथ कहा जा सकता है कि इनकी कई फिल्मों के नाम भी आपने नहीं सुने होंगे। जितेन्द्र को सबसे अधिक प्यार और प्रसिद्धि ‘पंचायत’ से मिली है और उम्मीद है कि ‘मिर्जापुर’ में उन पर और भी प्यार बरसेगा।



